आज होंगे सुपर मून के दिदार, आसमान में देखे चांद का दुर्लभ नजारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज होंगे सुपर मून के दिदार, आसमान में देखे चांद का दुर्लभ नजारा

-चंदा मामा की यह खगोलीय घटना देखकर हो जाएंगे हैरान, 30 अगस्त को दिखेगा अगला सुपर मून

नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- वैसे तो हमारे ब्रह्मांड में खगोलिय घटनाऐं होना आम बात है। लेकिन जब हमारे सौरमंडल में कोई खगोलिय घटना होती है और हमें खुले तौर पर दिखाई देती है तो हम इस पर ज्यादा ही ध्यान देते हैं। अगस्त के महीने में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली है। इस महीने आसमान में सुपरमून के अलावा ब्लूमून भी देखने को मिलेगा। आज यानी मंगलवार को आसमान में सुपर मून के दीदार होंगे। यह दुर्लभ नजारा हम अपने घर की छत से देख सकते हैं। इस दौरान चंद्रमा का आकार सामान्य से 14 फीसदी बड़ा दिखाई देगा। इसके साथ ही चंद्रमा प्रतिदिन की अपेक्षा 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

आसमान में पहला सुपरमून आज यानी 1 अगस्त 2023 को नजर आने वाला है। 1 अगस्त का सुपरमून 9 बजकर 30 मिनट ( 2 अगस्त को 12ः01 बजे) पर आसमान में उदय होगा। इसके साथ ही बुधवार की सुबह 5 बजकर 1 मिनट ( 2 अगस्त को 2ः41 बजे ) पर अस्त हो जाएगा। 1 अगस्त 2023 को स्टर्जन चंद्रमा दिखेगा। जानकारी के लिए बता दें कि पारंपरिक रूप से अगस्त माह में पड़ने वाले सुपरमून को स्टर्जन चंद्रमा कहा जाता है।

कैसे देख पाएंगे सुपरमून?
इस खगोलीय घटना को देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार के उपकरण की आवश्यकता नहीं है लेकिन अगर आप इसका अनुभव और अच्छी तरीके से करना चाहते हैं तो दूरबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2018 के बाद यह पहली बार है कि जब 1 महीने में दो सुपरमून दिखाई दे रहे हैं। ऐसा अब 2037 तक नहीं होगा। अगस्त के महीने में हमें दो सुपर मून देखने का मौका मिल रहा है। पहला सुपर मून अगस्त की पहली तारीख को दिखेगा तो वहीं दूसरी सुपर मून 30 अगस्त को देखा जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox