ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने भारत में सस्ते पैसेंजर इलैक्ट्रिक वाहनों की धूम मचाई: केवल 1.85 लाख रुपयों में लाॅन्च की पहली अर्बन पैसेंजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने भारत में सस्ते पैसेंजर इलैक्ट्रिक वाहनों की धूम मचाई: केवल 1.85 लाख रुपयों में लाॅन्च की पहली अर्बन पैसेंजर

नई दिल्ली : ओमेगा सेकी मोबिलिटी, 5 दशक पुराने एंग्लियन ओमेगा ग्रुप के सदस्य ने अपने नए शहरी इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन – ओएसएम स्ट्रीम सिटी लांच किया। यह पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों में गेम चेंजर होगा। इससे भारत में शहरी परिवहन का नया दौर शुरू होगा। आज कंपनी ने ओएसएम स्ट्रीम सिटी के दो वैरिएंट लॉन्च किए हैं। इनमें एक ओएसएम स्ट्रीम सिटी एटीआर है जिसमें स्वापेबल बैटरी है। वाहन की कीमत 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दूसरा वाहन स्ट्रीम सिटी 8.5 है जिसमें फिक्स बैटरी है। इसकी कीमत 3.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों के विकल्प बढ़ाने में सफल रही है। अब यह गांव और शहर दोनों के लिए ईवी पेश कर रही है। गांवों के लिए ओएसएम स्ट्रीम और शहरों के लिए ओएसम स्ट्रीम एटीआर और ओएसएम स्ट्रीम 8.5।

नई पेशकश पर ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक और अध्यक्ष  उदय नारंग ने कहा, ‘‘ओएसएम इनोवेशन को हमेशा प्राथमिकता देती है। इस तरह कंपनी के वाहन हमेशा प्रतिस्पर्धा से एक कदम आगे दिखते हैं। हम ने शुरुआत कार्गो वाहन से की थी परंतु नई पेशकश के साथ यात्री परिवहन को भी शामिल करते हुए हम पूरी तरह 3 डब्ल्यू समाधान देने की हमारी रणनीति पर खरा उतरे है। इस वर्ष यात्री वाहन पर जोर दे रहे हैं और ओएसएम स्ट्रीम सिटी ओमेगा सेकी मोबिलिटी की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। ओएसएम का उत्पादन पांच गुना बढ़ गया है और वित्त वर्ष 24 में हमारी योजना 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक 3 डब्ल्यू बेचने की है।’’

ओमेगा सेकी मोबिलिटी में हमारा मिशन भविष्य को संवारना है जिसमें परिवहन दक्षता से बढ़ कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की ज्योति जलाए। ओएसएम स्ट्रीम सिटी पेश कर हम ने पूरे भारत के लोगों के परिवहन की चुनौतियों का अभूतपूर्व समाधान दिया है। शहरी परिवहन का नया नजरिया दिया है। हम इनोवेशन, सस्टेनेबलिटी और ग्राहक के हित को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर अटल हैं। इस तरह परिवहन की नई कहानी लिखने में सफल हैं। नई संभावनाएं सामने रख रहे हैं और हमारे परिवहन का अंदाज बदल रहा है।’’

नया ओएसएम स्ट्रीम सिटी एटीआर ड्राइव करते हुए शोर, वाइब्रेशन और उत्सर्जन का अनुभव नहीं होता है। अपनी तमाम खूबियों के साथ यह अपनी तरह की पहली पेशकश है।  इसमें अत्याधुनिक ली-आयन बैटरी, मैनुअल बूस्ट गियरबॉक्स और अधिक शक्ति और टॉर्क है। सन मोबिलिटी के सहयोग से स्वैपेबल बैटरी लगाई गई है। सन-मोबिलिटी का एक क्विक इंटरचेंज स्टेशन नेटवर्क होगा ताकि ओएसएम के ग्राहक चंद मिनट में बैटरी बदल लें। बैटरी का चार्ज देखने, रिचार्ज करने, स्वैप स्टेशन का पता जानने के लिए ऐप सहित ईको-सिस्टम होगा। 

ओएसएम स्ट्रीम सिटी 8.5 फिक्स्ड बैटरी वैरिएंट को शहरी भारत में परिवहन की तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। एक चार्ज पर यह वाहन 117 किलोमीटर की रेंज देता है और सिर्फ 4 घंटे में चार्जिंग पूरा हो जाता है। इस इनोवेटिव ई3ईवी में 8.5 केडब्ल्यूएच लिथियम-आयन बैटरी पैक का पावर है, जो शहरी परिवहन में दक्षता और सुविधा दोनों सुनिश्चित करता है। यह देखने में आकर्षक और आधुनिक है और इसमें यात्रियों के लिए डी$3 सीटिंग है। ओएसएम स्ट्रीम सिटी का सफर आरामदायक और सुखद होता है। सुरक्षा के आधुनिक फीचर मसलन ड्रम ब्रेक, 4.50 गुणा 10 लो रोलिंग रेसिस्टेंस टायर और स्मार्ट कनेक्टिविटी भी हैं। इस तरह यात्री सफर में भी डिजिटल जीवन से जुड़े रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox