
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावकों ने पूरे देश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में न केवल अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है बल्कि ढेरों ईनाम व ट्राफियां जीतकर बहादुरगढ़ का नाम भी रौशन किया है।

बीआरजी धावकों ने हाल ही में हिमाचल के धर्मशाला व हरियाणा के गुरूग्राम में 6 घंटे व 12 घंटे की रन में पहले व दूसरे स्थान पर रहकर तहलका मचा दिया। प्राइज सेरेमनी में बीआरजी धावकों को कई ईनाम व ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया।

इस संबंध में फिट इंडिया के एंबेसडर व बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश मे 21 मई रविवार को आयोजित 12 घन्टे की रन मे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के तीन धावको ने 6 घंटे दौड़ व 12 घंटे दौड़ मे भाग लिया। 6 घंटे दौड़ में प्रवीन सांगवान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 61.5 कि मी की दूरी तय कर पहला स्थान हासिल कर अपना परचम कायम रखा। वहीं सेवा राम ने 12 घंटे मे 105 किलोमीटर दौड पूरी कर दुसरा स्थान और मोनु ने 12 घंटे मे 97 किलोमीटर की दौड पुरी कर सातवां स्थान हासिल किया।

उधर बी आर जी ग्रुप के धावको को बेहतर प्रदर्शन के लिए रविवार को गुडगाँव मे सम्मानित किया गया। धर्मवीर सैनी, अजय, ब्रह्मप्रकाश, नीरज, दीपक छिल्लर, सुनिल बेनीवाल, प्रदीप सांगवान, गुलाब सिह, विनीत कुस्वाहा, शालु, अयान, नवीन, प्रवीन नील को ट्रॉफी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही टीम बी आर जी को हाईड्रेसन स्पोर्ट के लिए मोमटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यो ने विजेताओं को ढेर सारी शुभकामनाए दी आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।






More Stories
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल