नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 4 जून को हर घर से लोगों को नदी के किनारे बुला लाने की भरी हुंकार यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चल रही यमुना संसद की मुहिम के तहत रविवार, 30 अप्रैल की शाम वजीराबाद घाट पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स के साथ स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर यमुना संसद का लोगो लांच किया गया। साथ ही बच्चों ने यमुना संसद के थीम सॉग पर प्रस्तुति भी दी। मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने यमुना की सफाई की शपथ ली।

यमुना संसद के संयोजक रविशंकर तिवारी ने बताया कि चार जून को वजीराबाद से कालिंदी कुंज के बीच एक लाख लोगों की जुटान से पहले यमुना तट पर इसी तरह की सात और भी छोटी-छोटी मानव श्रृंखलाएं बनाई जाएंगी। इससे दिल्ली के लोग यमुना के प्रति ज्यादा जागरूक बनेंगे। साथ ही वह यमुना को साफ करने की अपनी जिम्मेदारी भी समझेंगे। यह सब एक तरह से यमुना संसद का ट्रायल भी साबित होगा। इसकी गूंज चार जून को सुनाई पड़ेगी।
आयोजकों ने बताया कि यमुना को अविरल व निर्मल रखने की जिम्मेदारी पूरी दिल्ली की है। यह तभी संभव होगा, जब सबको पता होगा कि यमुना की हालत कैसी है। इसी मकसद से 4 जून सुबह 6ः30 बजे एक लाख लोगों के यमुना संसद लगाई जाएगी। इसमें वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक सभी हाथ से हाथ जोड़े खड़े होकर यमुना की साफ-सुथरा रखने की शपथ लेंगे।

यमुना संसद का मानना है कि दिल्ली की जीवनदायिनी को साफ करने में समाज की भी अहम भूमिका है। चार जून की मुहिम इसमें मील का पत्थर साबित होगी। पूरे देश से मुहिम को समर्थन मिल रहा है। सभी का मानना है कि यमुना की अविरलता सुनिश्चित करने में सबको अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे