बृज भूषण शरण सिंह पर आज दर्ज होगी एफआईआर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बृज भूषण शरण सिंह पर आज दर्ज होगी एफआईआर

-पहलवानों की अर्जी पर अब होगा एक्शन!, दिल्ली पुलिस ने एससी को दी सूचना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के जारी विरोध प्रदर्शन पर अब दिल्ली पुलिस एक्शन लेने जा रही है। दिल्ली पुलिस आज भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना सुप्रीम कोर्ट में दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने इस मामले की सुनवाई कीं दिल्ली पुलिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में ये जानकारी दी गई। एक नाबालिग पहलवान सहित सात पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

                   पहलवानों की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वो पीड़ित लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि ये सब 2016 से चल रहा है। मौखिक शिकायत की गई, कुछ नहीं हुआ। फिर इस साल जनवरी में औपचारिक तौर पर बताया गया तो उन्होंने कहा कि कमेटी बना देते हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। कम से कम एफआईआर तुरंत हो जानी चाहिए थी। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि ये चिंता हम पर छोड़ दी जानी चाहिए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर इस संबंध में सभी चिंता और सवालों को देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने खुद अपनी ओर से कहा है कि एफआईआर दर्ज कर रहे हैं।

                  दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि चूंकि इस मामले में संज्ञेय अपराध की शिकायत है जिसपर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। पहलवानों के वकील कपिल सिब्बल ने सील कवर में एक हलफनामा दिया है, जिसमें कहा है कि उन्हें कथित तौर पर यौन शोषण का शिकार हुई नाबालिग लड़की की सुरक्षा का खतरा है। कोर्ट ने कहा कि वो दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश देते हैं कि वो लड़की की सुरक्षा का इंतजाम करें और क्या सुरक्षा दी गई है, इसके बारे में हलफनामा भी दाखिल करें। मामले को अगले हफ्ते सुना जाएगा।
                 पहलवानों के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ 40 मामले दर्ज हैं। ऐसे में शिकायतकर्ता महिला पहलवानों को सुरक्षा दी जाए। सिब्बल ने कहा कि महिला पहलवानों ने सुरक्षा की मांग की है। इनमें हत्या के भी मामले हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे में मामले की जांच एसआईटी करे जिसकी निगरानी पूर्व जज करें. इस पर सीजेआई ने कहा कि वो दिल्ली पुलिस के वकील के बयान को रिकॉर्ड पर रख रहे हैं कि मामले में आज ही एफआईआर होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox