खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास- उप राज्यपाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास- उप राज्यपाल

-उपराज्यपाल बी के सक्सेना ने सांसद खेल स्पर्धा के समापन सत्र में खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

नई दिल्ली/-दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के अंतगर्त दक्षिणी दिल्ली लोक सभा की सभी विधानसभाओं में शुरू हुए क्रिकेट, वॉलीबॉल और खो खो टूनार्मेन्ट के फाइनल मुकाबले महरौली-बदरपुर रोड़ स्थित तुगलकाबाद ग्राऊण्ड में खेले गए। टूनार्मेन्ट के समापन अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली मौजूद रहे। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें युवाओं को और ज्यादा खेलों से जोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होने सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई का पात्र बताया।
          दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने ग्रामीण क्षेत्र से खेल स्पर्धा देखने आए बुजुर्गों व गणमान्य लोगों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले देखे गए जहां खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभाओं का उत्साह के साथ प्रदशर्न किया। साथ हीं क्रिकेट का फाइनल मैच संगम विहार से कप्तान मोन्टी की टीम ने जीता।
         वॉलीबॉल शूटिंग फाइनल मैच देवली के हंसराज की टीम ने जीता, दूसरे पर लाड़ो सराय से विशाल की, तीसरे स्थान पर महिपालपुर के सागर की टीम रही। जबकि वॉलीबॉल स्मैश फाइनल खानपुर के राहुल, अंकित, मीठापुर के खालिद अली की टीम रही। खोखो फाइनल मुकाबला पालम की टीम ने जीता। दूसरे स्थान पर प्रहलादपुर व बदरपुर-राजनगर तीसरे स्थान पर रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox