ईस्सापुर वार्ड के सफाईकर्मियों ने निगम उपायुक्त से लगाई पार्षद से बचाने की गुहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईस्सापुर वार्ड के सफाईकर्मियों ने निगम उपायुक्त से लगाई पार्षद से बचाने की गुहार

-सफाईकर्मियों ने पार्षद के व्यवहार को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कहा- बात नही सुनी गई तो करेंगे हड़ताल -पार्षद सुमन डागर ने कहा विरोधी कर रहे षड़यंत्र, वार्ड में सब कुछ ठीक चल रहा, किसी को कोई परेशानी नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- ईस्सापुर वार्ड कें सफाईकर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे है। इतना ही नही शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने ईस्सापुर वार्ड की पार्षद सुमन डागर के खिलाफ नजफगढ़ निगम जोन उपायुक्त कार्यालय पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त से सफाईकर्मियों को सुरक्षा देने की गुहार लगाई। हालांकि कर्मचारियों ने यह भी कहा कि वो अधिकारी नही है जो समझौता कर लेंगे। अगर उनकी बात नही सुनी गई तो फिर हड़ताल का सहारा लिया जायेगा।
                   निगम कार्यालया परिसर में सफाईकर्मियों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि मैं काम करना जानती हूं, मेरे कुछ अधिकार है, मैं उस काम के बदले वेतन पाती हूं और उसी से अपना घर का खर्च चलाती हूं। मुझे मेरे सम्मान के साथ जीने दिया जाए मुझे मेरे सम्मान के साथ काम करने दिया जाए लेकिन कुछ नेता व उनके साथी नही चाहते की हम काम करें। वो हमसे पैसे मांगते है और नही देने पर परेशान करने व नौकरी से हटा देने की धमकी देते है। ईस्सापुर वार्ड में आजकल कुछ इसी तरह का माहौल बना हुआ जिसके चलते कर्मचारी व अधिकारी सभी खौफ में है।

शनिवार को करीब 50 सफाई कर्मियों जिनमें महिला कर्मी भी ने निगम उपायुक्त कार्यालय पर पार्षद सुमन डागर के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया और उपायुक्त प्र्रदीप कुमार से उन्हे पार्षद से सुरक्षा देने की मांग की। साथ ही उन्होने चेतावनी दी की यदि हमारी सुनवाई नही हुई तो फिर हम पूरे जोन में हड़ताल करेंगे। हालांकि उपायुक्त ने इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक बयान नही दिया है। लेकिन पार्षद सुमन डागर ने कहा कि वार्ड में सब कुछ ठीक चल रहा है। मेरे विरोधियों को वार्ड का विकास कार्य पसंद नही आ रहा है। इसीलिए वो मिलकर षड़यंत्र कर रहे हैं। मेरे पर जो भी आरोप लगाये जा रहे है वो बेबुनियाद हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox