नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ रेप केस में जांच तेज हो गई है। गुरुवार को दिल्ली की सदर बाजार पुलिस ने पीड़िता को पूछताछ के लिए बुलाया। सूत्रों ने बताया है कि पीड़िता ने पुलिस को आरोप से जुड़े अहम वीडियो सबूत दिए हैं। अब इन सबूतों के आधार पर मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी हो सकती है।
इस संबंध में डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया, ‘रेप केस में अभी जांच जारी है, हम सभी तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। सबूतों के आधार पर ही जांच पूरी होने के बाद पुलिस आगे एक्शन लेगी।’
बता दें कि 23 साल की रेप पीड़िता ने 8 मई को दिल्ली के सदर थाने में जीरो एफआईआर रजिस्टर कराई थी। इसके बाद स्थायी एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राजस्थान की पुलिस को इस बारे में सूचित किया है। राजस्थान पुलिस भी इस मामले में जांच करेगी। रेप पीड़िता ने बताया है कि उसके साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर में भी रेप किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 312 (गर्भपात कराने), 328 (जहर देकर अपराध करने की कोशिश), 366 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए अपहरण), 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध), 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। रेप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंत्री पुत्र रोहित जोशी ने 8 जनवरी से 17 अप्रैल के बीच उसका कई बार रेप किया।
इस मामले की तकनीकी जानकारों की माने तो यौन अपराध से जुड़े मामले में 8 मई को अगर जीरो एफआईआर हुई है तो मई के सैकेंड हाफ में ये केस विवेचना से आगे बढ़कर एक्शन पर आ जाना चाहिए।
राजस्थान सरकार में मंत्री व आरोपी के पिता महेश जोशी ने कहा- ’मैं ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं समझता। कानून को अपना काम करने देना चाहिए। मुझे जो कहना था वो कह चुका हूं।’


More Stories
14 फरवरी को वेलेंनटाइन की बजाय शहीद दिवस घोषित करे सरकार रणबीर सिह
राजधानी में दौड़ी फिटनेस की लहर, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बिखेरा जलवा
लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सुलझाया सेंधमारी का मामला, शातिर चोर गिरफ्तार
वजीराबाद क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मामलों का खुलासा
सस्पेंशन पर टकराव: अनिल विज का एसपी को सख्त संदेश, ‘अधिकार नहीं तो पद छोड़ें’
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच