कालागढ़ नेशनल पार्क में बढ़ रहा हाथियों का परिवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कालागढ़ नेशनल पार्क में बढ़ रहा हाथियों का परिवार

-एलीफेंट कैंप में हथिनी ने दिया नये बच्चे का जन्म, 2017 में कर्नाटक से लाये गये थे हाथी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/शिव कुमार यादव/- कालागढ़ पार्क में हाथियों की संख्या बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से वन विभाग जी तोड़ मेहनत कर रहा था। लेकिन अब जाकर काफी समय बाद कालागढ़ में एक खुशी की खबर सामने आई है। जिसमें कालागढ़ स्थित एलीफेंट कैंप में आज़ एक पालतू हथिनी ने नये शावक को जन्म दिया है। इस नये मेहमान के आने के बाद पूरा एलीफेंट कैंप प्रशासन ख़ुश हैं।
                आज शनिवार को सुबह चार बजे गंगा नाम की पालतू हथिनी ने एक शावक को जन्म दिया। फ़रवरी 2017 में कर्नाटक से यहां पर हाथी लाये गये थे। करीब तीन साल पहले कंचंबा नाम की हथिनी ने एक शावक को जन्म दिया था। इसका नाम सावन रखा गया था। इस हाथीशाला में नर शावक के बाद अब हथिनी ने मादा शावक को जन्म दिया है। इस समय सावन सहित छह हाथी हाथीशाला में है। छह हाथियों के परिवार में नव शावक के आने से खुशी का माहौल बना हुआ है। इस नवजात शावक की सुरक्षा को लेकर एलीफेंट कैंप प्रशासन खासा चिंतित हैं। हाथियों के नवजात शावकों पर टाईगर के हमले अधिक होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसकी इंचार्ज श्रीमती सादाब आलम ने बताया कि नवजात शावक एवं उसकी मां गंगा पूरी तरह स्वस्थ हैं। कार्बेट पार्क के पशुचिकित्साधिकारी डा दुष्यंत कुमार शर्मा द्वारा दोनों का स्वास्थ परिक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि हाथियों के शावक पर टाईगर के हमले की संभावना हमेशा बनी रहती है। इस कारण हथिनी और उसके शावक को सुरक्षित कवर बाड़े में रखा गया है। वन कर्मी हमेशा नजर बनाए रखेंगे। नवजात शावक का नाम पूछे जाने पर सादाब आलम ने बताया कि अभी उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद शावक का नामकरण की तारिख तय की जायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox