पीएम नरेन्द्र मोदी ने की उज्ज्वला 2.0 योजना लॉन्च, एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन;

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम नरेन्द्र मोदी ने की उज्ज्वला 2.0 योजना लॉन्च, एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन;

मोदी बोले- कनेक्शन के लिए अब एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं, सेल्फ डिक्लेरेशन ही काफी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत की। योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 1 हजार महिलाओं को नए एलपीजी कनेक्शन देकर की गई। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे। इस बार इस योजना में सरकार फ्री एलपीजी कनेक्शन के साथ-साथ भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री में देगी।
                  आज योजना के शुभारंभ के मौके पर 1 हजार महिलाओं को कनेक्शन दिया गया। 2021-22 वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 1 करोड़ स्च्ळ कनेक्शन बांटने के लिए अलग से फंड जारी किया गया है। यह कनेक्शन कम आय वाले उन परिवारों को दिए जाएंगे, जो उज्ज्वला योजना के पहले चरण में शामिल नहीं हो सके थे। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि अब उज्ज्वला 2.0 का लाभ लेने के लिए प्रवासियों को राशन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। जरूरतमंद परिवार अब खुद के द्वारा सत्यापित आवेदन देकर भी इस योजना का लाभ ले सकेगा।
                     कार्यक्रम के दौरान च्ड नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की पुरानी लाभार्थी महिलाओं से बात कर जाना कि उन्हें योजना का लाभ लेने में परेशानी तो नहीं हुई। इसके अलावा उनके सिलेंडर की रिफिलिंग हुई या नहीं, इसकी भी जानकारी ली।
                     इस अवसर पर च्ड मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 करोड़ से अधिक गरीबों के पक्के घर बने हैं। इन घरों में अधिकतर मालिकाना हक महिलाओं का है। वहीं सौभाग्य योजना के जरिए करीब 3 करोड़ गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया है। उन्होने कहा, ’घर, बिजली, पानी, शौचालय, गैस, सड़क, अस्पताल और स्कूल जैसी कई जरूरी आवश्यकताओं के लिए देशवासियों को लंबा इंतजार करना पड़ा है, जो दुखद है। हमारी बेटियां घर और रसोई से बाहर निकलकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान तभी दे पाएंगी, जब पहले घर और रसोई से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। इसलिए बीते 6-7 सालों में ऐसे हर समाधान के लिए मिशन मोड पर काम किया गया है।’

मेजर ध्यानचंद को किया याद
पीएम मोदी ने कहा आज मैं बुंदेलखंड की एक और महान संतान मेजर ध्यान चंद को याद कर रहा हूं। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हो गया है। इस बार हमने देखा है कि ओलिंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने मेडल तो जीते ही, अनेक खेलों में दमदार प्रदर्शन करके भविष्य का संकेत भी दे दिया है। बीते साढ़े सात दशकों की प्रगति को हम देखते है तो हमें जरूर लगता है कि कुछ स्थितियां, कुछ हालात ऐसे हैं जिनको कई दशक पहले बदला जा सकता था।’

उज्जवला योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रताः-
-आवेदक एक महिला होनी चाहिए।
-महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
-महिला ठच्स् परिवार से होनी चाहिए।
-महिला के पास बीपीएल कार्ड तथा राशन कार्ड होना चाहिए।
-आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर स्च्ळ कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
-आवेदक का नाम या परिवार के किसी भी सदस्य का नाम पहले से ही एलपीजी कनेक्शन में नहीं होना चाहिए।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई
-योजना का लाभ लेने के लिए आपको चउनल.हवअ.पद/नररूंसं2.ीजउस अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-यहां आपके सामने एक डाउनलोड फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा।
-यहां इस फॉर्म को डाउनलोड़ करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सबी जानकारी को भर दें।
-इस फॉर्म को अब आपको एलपीजी केंद्र पर जमा कराना होगा।
-साथ ही इससे संबंधित दस्तावेजों को भई वहां जमा करा दें।
-इसके बाद डॉक्यूमेंट्स के वेरिफाई हेने के बाद आपको स्च्ळ कनेक्शन मिल जाएगा।

उज्ज्वला 2.0 से जुड़ी खास बातें
-योजला के तहत लाभार्थियों को मुफ्त स्च्ळ कनेक्शन मिलेगा।
-पहली बार भरा हुआ सिलेंडर फ्री रहेगा।
-कागजी कार्रवाई बहुत कम रहेगी।
-योजना का लाभ लेने के लिए प्रवासियों को राशन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी।
                       यहां बता दें कि उज्ज्वला योजना 1.0 का शुभारंभ 2016 में किया गया था। इसके तहत 5 करोड़ गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद 2018 में इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सात और कैटेगरी की महिलाओं को इसका लाभ देना शुरू किया गया था। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अंत्योदय अन्न योजना, अति पिछड़ा वर्ग, चाय बगान वर्कर, वनवासी और द्वीपों में रहने वाले लोगों को भी शामिल कर लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox