बेन डकेट के कंधे पर हाथ रखकर आकाश दीप ने कह दी यह बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेन डकेट के कंधे पर हाथ रखकर आकाश दीप ने कह दी यह बात

-हमेशा तुम नहीं जीतोगे…’ आकाश दीप के बयान ने बनाया माहौल गर्म

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में आकाश दीप ने बेन डकेट को आउट कर मेजबानों को करारा झटका दिया था। इसके बाद उन्होंने जिस तरह से इस विकेट को सेलिब्रेट किया था, वह आज भी चर्चा में है। दरअसल, आकाश दीप को बेन डकेट को आउट करने के बाद उनके कंधे पर हाथ रखे देखा गया था। वह उनसे कुछ कह भी रहे थे। अब भारतीय गेंदबाज ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्या कहा था।

क्या है मामला?
यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी की है। जैक क्राउली और बेन डकेट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई जिसे आकाश दीप ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को अपना शिकार बनाया जो 38 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद आकाश दीप को बेन डकेट से कुछ कहते देखा गया था।

आकाश दीप ने क्या कहा?
रेवस्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में तेज गेंदबाज ने कहा, ‘बेन डकेट मेरे सामने 4-5 बार आउट हो चुके थे। उस पारी में वो मेरे खिलाफ पैडल स्वीप शॉट मारकर मेरे लेंथ को खराब करने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में मैं भी उसके खिलाफ गेंदबाजी का प्लान कर रहा था। आप भी उस समय समझ नहीं पाते हैं कि उसको किस लेंथ पर गेंद करनी है।’
आकाश दीप ने आगे कहा, ‘उस समय वो मेरे को कहा था कि इस पारी में तुम मुझे आउट नहीं कर सकते हो, फिर मेरे गेंद पर ही वह आउट हो गया। इसके बाद मैं उसके पास गया और उसके कंधे पर हाथ रखकर मैंने कहा, हमेशा तुम ही नहीं जीतोगे भाई, कभी-कभी मुझे भी जीतना पड़ेगा।’

इंग्लैंड दौरे पर चमके आकाश दीप
इंग्लैंड दौरे पर बिहार के लाल आकाश दीप ने चमक बिखेरी। उन्होंने तीन मैचों की छह पारियों में कुल 13 विकेट अपने नाम किए। इनमें एक-एक चार विकेट हॉल और पांच विकेट हॉल शामिल है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन 2-2 की बराबरी पर किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox