छावा को पछाड़ सैयारा ने रचा इतिहास, नंबर-1 प्रॉफिटेबल फिल्म का ताज अपने नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावा को पछाड़ सैयारा ने रचा इतिहास, नंबर-1 प्रॉफिटेबल फिल्म का ताज अपने नाम

बॉलीवुड/अनीशा चौहान/- ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक इतने रिकॉर्ड बना दिए हैं कि उन्हें तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए बड़ी मुश्किल की तरह होने वाला है। फिल्म को रिलीज हुए आज 24 दिन हो चुके हैं और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बनने के साथ-साथ इसने साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म ‘छावा’ को भी प्रॉफिट पर्सेंटेज के हिसाब से पीछे छोड़ दिया है।

भले ही ‘छावा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म हो, लेकिन सबसे ज्यादा प्रॉफिट पर्सेंटेज ‘सैयारा’ का है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने बजट का कितने प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन किया है।

‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने 22 दिन में 317.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं 23वें दिन सैक्निल्क के मुताबिक, अहान पांडे की फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए।

24वें दिन यानी आज फिल्म की कमाई 3:25 बजे तक 2.24 करोड़ रुपये हो चुकी है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये बढ़कर 322.84 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। अभी इनमें बदलाव हो सकता है।

‘सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 22 दिनों में 517.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े भी सैक्निल्क के मुताबिक हैं. अब जानते हैं कि फिल्म ने विक्की कौशल की फिल्म को कैसे मात दे दी है।

‘सैयारा’ ने दो बार ‘छावा’ को मात दी

1- ‘छावा’ ने सैक्निल्क के मुताबिक इंडिया में 601.54 करोड़ रुपये कमाए, जबकि फिल्म का बजट 130 करोड़ था। यानी घरेलू कलेक्शन में फिल्म ने बजट का 462.72 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

अब ‘सैयारा’ की बात करें तो 60 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने अभी तक बजट का करीब 541 प्रतिशत निकाल लिया है।
2- वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म ने दुनियाभर में 807.88 करोड़ यानी बजट का करीब 621 प्रतिशत निकाला था।

वहीं ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड अभी तक बजट का 875 प्रतिशत निकालकर ‘छावा’ को मात दे दी है। मोहित सूरी के निर्देशन और अहान पांडे-अनीत पड्डा की एक्टिंग से सजी इस फिल्म के पास अभी भी 4 और दिन का समय है। 14 अगस्त को ‘कूली’ और ‘वॉर 2’ आने से पहले फिल्म अभी और भी कुछ करोड़ बटोर सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox