
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्थानीय निवासियों द्वारा अवैध शराब की बिक्री को लेकर मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए गुलाबी बाग पुलिस ने बंदा बैरागी मार्ग से एक गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा की अवैध शराब से भरा टेंपों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने टेंपों से 56 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजधानी पार्क मुंडका निवासी राहुल की शराब की इस क्षेत्र में सप्लाई का काम करता है और उसे प्रति चक्कर 3 हजार रूपये मिलते है। पुलिस शराब तस्कर राहुल को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि गुलाबी बाग पुलिस अवैध शराब की सप्लाई को लेकर 5 जुलाई को एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर एसएचओ गुलाबी बाग बलजीत सिंह व एसीपी सराय रांहिल्ला राकेश कुमार त्यागी ने एसआई हरेंद्र कुमार, (आई/सी पीपी अंधा मुगल) के नेतृत्व में सिपाही सुनील, संजीव और परवेश की पुलिस टीम का गठन किया गया था तथा आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने सूचना के आधार पर वीर बंदा बैरागी रोड पर बैरिकेड्स लगाकर प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन पर रणनीतिक रूप से एक जाल बिछाया और हर वाहन की जांच शुरू की। रात करीब 01.00 बजे एक टेंपों आया जिसे पुलिस ने रूकवाकर जब जांच की तो उसमें 56 कार्टन हरियाणा की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक अमन पुत्र घनश्याम के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह शराब राजधानी पार्क निवासी राहुल की है जो इस एरिया में अवैध शराब सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि मुख्य आपूर्तिकर्ता राहुल को गिरफ्तार कर सके।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा