अस्पताल के मालिक से 50 लाख की फिरोती मांगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अस्पताल के मालिक से 50 लाख की फिरोती मांगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

-नजफगढ़ के आॅर्थोंप्लस अस्पताल के बाहर गोली चला मालिक से मांगी थी फिरोती -साइबर सेल ने किया दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
NMNews

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में आॅर्थोंप्लस अस्पताल के मालिक से 50 लाख या गोली की पर्ची फेंक फिरोती मांगने वाले दो अपराधियों द्वारका साइबर सेल के हत्थे चढ़ गये हैं। पुलिस नं विभिन्न सूचनाओं को माध्यम बनाकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपियों से एक आधुनिक पिस्टल, दो मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस तथा एक अपराध में प्रयुक्त हुई बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
                               इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिन दो अपराधियों को साइबर सेल ने पकड़ा है। वो जुर्म की दुनिया में अपना नाम लिखाना चाह रहे थे। जिसको लेकर उन्होने नजफगढ़ आॅर्थोंप्लस अस्पताल के बाहर गोली चलाई और पर्ची डालकर पैसों की मांग की। अपराधियों का मकसद था की पैसे भी मिल जायेंगे और नाम भी हो जायेगा। उन्होनेे बताया कि आरोपी अंकित शौकीन पुत्र विजेन्द्र निवासी दिचाउ कलां अपने दोस्त नवीन की हत्या करना चाहता था क्योंकि नवीन ने अपने चाचा की हत्या की थी। वह पहले से 7 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसने उसे मारने के लिए एक पिस्तौल भी खरीदा था लेकिन उससे सिर्फ एक ही गोली चलती थी। वहीं आरोपी अमन बेजद पुत्र सुखबीर सिंह निवासी गांव मकड़ौली, रोहतक का रहने वाला है। दोनो आरोपी हत्या व रंगदारी मांगने के प्रयास में शामिल हैं। दोनो के खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के तहत स्पेशल स्टाफ टीम को निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित किया गया। जिसमें एसआई नानाग राम मीणा, एसआई जयबीर सिंह, एसआई बिजेंद्र सिंह, एएसआई उमेश कुमार, एएसआई हंस कुमार, एएसआई राम पाल, एचसी अनिल कुमार, एचसी परवीन, एचसी राज कुनार, एचसी जितेंद्र कुमार, सीटी रवि, सीटी राज कुमार, सीटी विपिन कुमार, सीटी मनोज, सीटी जगदीश, सीटी मोहित ग्रेवाल, सीटी राजीव, सीटी देव प्रकाश, सीटी उपेंद्र की टीम को एसीपी आपरेशन विजय सिंह ने अपनी निगरानी में मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। उसके बाद, कई मुखबिरों को तैनात किया गया और बहुत सी संख्या के सीडीआर का विश्लेषण करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox