नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के कोतवाली थाना पुलिस ने दो नाबालिग लुटेरों को पकड़ा है जो अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए महिला के इशारे पर लूटपाट करते थे। हालांकि इस मामले में अभी तक महिला सरगना फरार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के 220 रूपये नगद व आधार कार्ड बरामद कर लिया है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 20 अक्तुबर को मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद जमाल निवासी वजीराबाद ने कोतवाली थाने में शिकायत अपने साथ हुई लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह काम के मामले में गुजरात जा रहा था जब वह कश्मीरीगेट मैट्रो स्टेशन पंहुचा तो उसे एक लड़की मिली जिसने उससे हिन्दूराव अस्पताल जाने का रास्ता पूछा लेकिन इसी बीच दो युवक आये और उन्होने तेजधार हथियार लगाकर उसका फोन व पैसे व कागजात छीन लिये और उसे चोटिल कर भागने लगे। इसी बीच थाना कोतवाली पुलिस टीम में एसआई सुनदीप यादव व संदीप, सिपाही मनीष, सचिन और महिला सिपाही सीमा ने युद्धिष्ठर सेतू के पास एक आदमी को एक लड़की के पीछे भागते देखा और वह चोर चोर भी चिल्ला रहा था। पुलिस ने उसे रोककर जब पूछा तो उसने सारी बात टीम को बताई। हालांकि इसी बीच उक्त महिला भागने में सफल हो गई लेकिन उसके साथ आये एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन जांच में पता चला की उक्त युवक नाबालिग है। लेकिन पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में दूसरे आरोपी का भी पता लगाकर पकड़ लिया लेकिन वह भी नाबालिग निकला। जिससे पुलिस ने 220 रूपये नगद व शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक लड़की के लिए काम करते है। वह उनके रहने व खाने-पीने का प्रबंध करती है। बस इसके लिए वह उसके साथ लूट की वारदातों को अंजाम देते है। हालांकि पुलिस ने दोनो नाबालिगों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ कर रही है लेकिन इस मामले में सरगना लड़की का अभी भी पुलिस कोई पता नही लगा पाई है। और शिकायतकर्ता का फोन भी बरामद नही कर पाई है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा