सराय रोहिल्ला पुलिस ने किया एक वाहन चोर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सराय रोहिल्ला पुलिस ने किया एक वाहन चोर गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सराय रोहिल्ला पुलिस के पिकेट स्टाफ ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो अपनी मौज मस्ती के लिए बाईक व स्कूटी चुराता था और जब मन भर जाता था तो उन्हे सुनसान जगह में छोड़ देता था। पुलिस ने आरोपी से दो स्कूटी भी बरामद की है।
डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि सराय रोहिल्ला थाने की अलर्ट पुलिस ने पिकेट जांच के दौरान एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस टीम जब पिकेट 2 पर वाहनों की जांच कर रही थी तो उन्हे शास्त्री नगर की तरफ से एक शख्स बिना हैल्मेट के स्कूटी पर आता दिखाई दिया। एसआई पंकज ठाकरान, सिपाही प्रदीप व आशीष ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन आरोपी रूकने की बजाये वहां से भागने लगा तो अलर्ट स्टाफ ने उसे दबौच लिया। पूछताछ में पता चला कि स्कूटी सुभाष प्लेस से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ भिखु पुत्र सुरज निवासी जेजे कालोनी वजीरपुर दिल्ली को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे तेज स्पीड में स्कूटी चलाने का बड़ा शौक है लेकिन उसके पास इतने पैसे नही है कि वह स्कूटी खरीद सके। जिसके लिए वह 6 से 7 महीने पहले रोहन नाम के एक व्यक्ति से मिला था जो रोजाना स्कूटी बदलता था। उसने उसे एक मास्टर चाबी दे दी जिससे वह भी स्कूटी चुराने लगा और मौज मस्ती करने लगा। और जब स्कूटी से मन भर जाता तो वह उसे सुनसान जगह पर छोड़ देता था। पुलिस ने आरोपी से 2 स्कूटी व मास्टर चाबी बरामद की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox