महाराष्ट्र में कंगना नहीं यह सम्पूर्ण नारी शक्ति का अपमान है – अनिल आर्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में कंगना नहीं यह सम्पूर्ण नारी शक्ति का अपमान है – अनिल आर्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने राष्ट्रवादी अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ महाराष्ट्र सरकार के कटु व्यवहार की कड़ी निंदा की है। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महाराष्ट्र में कंगना का नहीं सम्पूर्ण नारी शक्ति का अपमान हुआ है।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की बदला लेने की राजनीति घटिया स्तर की है। आज सर्वत्र अवैध निर्माण चरम सीमा पर है पार्क सड़के घेर कर अनेको धार्मिक स्थल भी मिल जायेगे लेकिन एक दम जल्दबाजी में उनका कार्यालय तोड़ना क्रूरता व प्रतिशोध की पराकाष्ठा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि अविलम्ब कार्यवाही करके उन्हें न्याय दिलवाए। यह कंगना का नहीं अपितु सम्पूर्ण नारी जाति का अपमान है।
इस अवसर पर प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को वाई प्लस सुरक्षा देकर सराहनीय कार्य किया है देश की बेटी का अपमान हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वैदिक विद्वान आचार्य गवेन्द्र शास्त्री ने कहा कि उद्वव ठाकरे ने अपने पिता श्री के द्वारा अर्जित यश,कीर्ति व उनके नाम को धूमिल किया है। आचार्य महेन्द्र भाई,सौरभ गुप्ता, यशोवीर आर्य,वीना वोहरा,देवेन्द्र गुप्ता, नरेश खन्ना,देवेन्द्र भगत,यज्ञ वीर चैहान आदि ने भी उनका ऑफिस तोड़ने की कार्यवाही को बदले की भावना से किया कार्य व इसे निन्दनीय व कटु व्यवहार बताया, उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र सरकार के दिन लद गए है वहाँ अब राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता महसूस हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox