बिहार में राजद को लगा झटका, रघुवंश प्रसाद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में राजद को लगा झटका, रघुवंश प्रसाद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अक्तूबर-नवंबर के महीने में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। अस्पताल से ही उन्होंने राजद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
लालू प्रसाद यादव को भेजी गई चिट्ठी में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद 32 वर्षों तक आपके पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं। पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बड़ा स्नेह दिया, लेकिन मुझे क्षमा करें।
तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। एम्स की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार उनके सभी चेकअप किए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 74 साल के राजनेता कुछ महीने पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पटना एम्स में इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए थे लेकिन उनका शरीर कमजोर हो गया है। कोरोना से उबरने के बाद रघुवंश प्रसाद पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।
दरअसल, वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह राजद में आना चाहते हैं। इसका पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे प्रसाद विरोध कर रहे हैं। उनकी नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी समुद्र होता है, उससे एक लोटा पानी निकलने से कुछ नहीं होता है। रघुवंश प्रसाद की तुलना एक लोटा पानी से करने पर विवाद खड़ा हो गया था। इसी दौरान जब तेज प्रताप अपने पिता से मिलने पहुंचे तो लालू यादव ने उन्हें रघुवंश को लेकर इस तरह का बयान देने को लेकर फटकार लगाई थी। हालांकि कार्यकर्ताओं के राबड़ी आवास पर विरोध करने पर तेजस्वी ने कहा था कि रामा सिंह को पार्टी में लेने पर पार्टी फैसला करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox