
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आज येलो लाइन और रैपिड मेट्रो पर अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी है. सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक पहले चार घंटे में परिचालन सुचारू रहा, जिसमें लगभग 7500 यात्री सेवाओं का लाभ उठाया। यह जानकारी डीएमआरसी की तरफ से दी गई।
हालांकि दिल्ली में पांच महीने से भी अधिक समय बाद सोमवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं फिर से जब शुरू हुईं तो इस दौरान नेटवर्क में दिक्कतों के चलते कई लोगों को ऑनलाइन भुगतान कर स्मार्ट कार्ड खरीदने या उन्हें रिचार्ज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। केन्द्रीय सचिवालय, चावड़ी बाजार और चांदनी चैक समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान करने के दौरान काफी दिक्कतें आईं. ऐसी ही दिक्कतें अधिकतर भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में सामने आईं।
गौरतलब है कि मेट्रो में कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये टोकन सुविधा उपलब्ध नहीं है। केवल स्मार्ट कार्ड धारकों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यू आर कोड इस्तेमाल करने वालों समेत) को ही यात्रा की अनुमति है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”