मानसी शर्मा /- बिहार की स्वर कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपने मधुर स्वर से छठ पूजा के गीतों को लोकप्रिय बनाया और उनके गीतों ने भोजपुरी, मैथिली, और हिंदी में संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन छठ पर्व के पहले दिन हुआ, जो बहुत से लोगों के लिए एक विशेष संयोग के रूप में देखा गया।
शारदा सिन्हा की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि बेटे अंशुमन सिन्हा ने कर दी है। सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए अंशुमन ने लिखा, ‘अंशुमन सिन्हा द्वारा पोस्ट किया गया पोस्ट। आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।
सुरीली आवाजों के लिए जानी जाती हैं शारदा सिन्हा
बता दें कि, शारदा सिन्हा ने अनगिनत गाने गाए हैं। जिसमें लोक गीत से लेकर छठ का गीत भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान की फिल्म “मैंने प्यार किया” में भी गाने गाए हैं। कई फिल्मों में उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है। उनके गाने ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में लोकप्रिय है। गीत के क्षेत्र में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। अपनी सुरीली आवाजों से वो श्रोताओं के दिलों पर राज करती हैं। गायन के क्षेत्र में शानदार काम के चलते उनको पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज