7 सिंतबर को 12 बजे दिल्ली हो जाएगी बंद…. जान लें ट्रैफिक के नियम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

7 सिंतबर को 12 बजे दिल्ली हो जाएगी बंद…. जान लें ट्रैफिक के नियम

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नेपाल/ मानसी शर्मा –  दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दुनिया के 20 सबसे ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के आने से पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर स्कूल-कॉलेज तक बंद करने की तैयारी है। जी-20 सम्मेलन के देखते हुए 8 से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश यानी छुट्टियां की जाएंगी। इन तीन दिनों में स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट वाली जगहों पर ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा। दिल्लीवालों के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी भी पुलिस देगी।

जी-20 सम्मेलन के लिए जो ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है, उसके अनुसार 7 सितंबर की रात 12 बजे से नई दिल्ली एरिया समेत अन्य प्रतिबंधित या सुरक्षा घेरे वाली जगहों के आस-पास ट्रैफिक नियम लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान बॉर्डर से केवल आवश्यक वस्तुओं, जैसे कि दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स, सब्जियां, राशन का सामान, दवाईयां और पेट्रोलियम पदार्थ आदि लेकर आ रहे ट्रकों को ही एंट्री दी जाएगी। अन्य सामान ला रहे हैवी और मीडियम गुड्स वीकल्स को एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि दिल्ली के अंदर जो गाड़ियां हैं, उन्हें दिल्ली से बाहर जाने दिया जाएगा।

बड़े पैमाने पर होगा वीआईपी मूवमेंट

नई दिल्ली एरिया में बड़े पैमाने पर वीआईपी मूवमेंट होगा, इसे देखते हुए 8 से 10 तारीख तक नई दिल्ली के सभी ऑफिस, मॉल्स और मार्केट आदि भी बंद रहेंगे। डीटीसी की बसों को भी नई दिल्ली से सटे दूसरे इलाकों से ही डायवर्ट या टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इंटरस्टेट बसें भी गाजीपुर, सराय काले खां और आनंद विहार पर ही टर्मिनेट कर दी जाएंगी। गुड़गांव की तरफ से आ रही हरियाणा और राजस्थान की इंटरस्टेट बसों को भी रजोकरी बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा या वहां से महरौली की तरफ भेज दिया जाएगा।

मेट्रो सेवा रहेगी जारी

अच्छी बात यह है कि इस दौरान मेट्रो सेवा जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एस.एस. यादव ने लोगों से अपील की है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान वे आवागमन के लिए सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो से सफर करें, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल जैसी जगहों पर जाने के लिए भी मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि सुरक्षा इंतजामों के चलते 8 से 10 सितंबर के बीच सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है, लेकिन बाकी सारे मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे और सभी लाइनों पर मेट्रो चलेगी

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox