200 करोड़ की ‘सिंघम अगेन’ में होगी स्टार्स की भरमार, अजय देवगन के फर्स्ट लुक से बढ़ गया रोमांच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

200 करोड़ की ‘सिंघम अगेन’ में होगी स्टार्स की भरमार, अजय देवगन के फर्स्ट लुक से बढ़ गया रोमांच

मानसी शर्मा /- रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। शेट्टी ने लगभग 200 करोड़ रुपए में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार की तुलना जख्मी शेर से की है। उन्होंने कैप्शन में इस बात का जिक्र किया है।

रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सभी का पसंदीदा कॉप बाजीराव सिंघम लौट आया है।” अजय देवगन ने भी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, “वह पराक्रमी है, वह शक्ति है, वह खतरा है, वह ताकत है। सिंघम फिर से दहाड़ेगा।”

फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक देखकर उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं। एक फैन का कमेंट है, “सिंघम 3 के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है, ” मेगा ब्लॉकबस्टर होगी ‘सिंघम अगेन’ मूवी। मेगा स्टार अजय देवगन सर और रोहित शेट्टी।”

इससे पहले फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक रोहित शेट्टी ने रिलीज किया था। वे फिल्म में सिंघम की पत्नी बनी हैं। रोहित शेट्टी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, “मिलिए सिंघम की ताकत अवनि बाजीराव सिंघम से। हमने पहली बार 2007 में साथ काम किया। अब तक तीन ब्लॉकबस्टर ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ दे चुके हैं। अब हम चौथे प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। सिंघम अगेन पर। 16 साल का साथ। कुछ नहीं बदला। बेबो अब भी वैसी ही हैं। सिम्पल, स्वीट और हार्ड वर्किंग।”

फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जो वीर सूर्यवंशी के रोल में स्पेशल कैमियो कर रहे हैं। फर्स्ट लुक में अक्षय हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते दिखे थे। रणवीर सिंह इस फिल्म में सिम्बा के रोल में कैमियो देंगे। उनका फर्स्ट लुक भी रोहित शेट्टी कुछ दिन पहले रिलीज कर चुके हैं। ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी में टाइगर श्रॉफ की नई एंट्री हुई है। वे इस फिल्म में ACP सत्या के रोल में नजर आएंगे और रोहित शेट्टी उनका फर्स्ट लुक भी फैन्स के सामने पेश कर चुके हैं।

दीपिका पादुकोण की भी ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी में न्यू एंट्री है। वे इस फिल्म में लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी के रोल में नजर आएंगी। शारदेय नवरात्र में दीपिका का फर्स्ट लुक रोहित शेट्टी ने शेयर किया था। ‘सिंघम अगेन’ ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ के बाद रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है, जो 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox