नई दिल्ली/- उत्तरी जिला पुलिस ने 103 किलो पटाखे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद मशरुल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि सदर बाजार एसएचओ कन्हैया लाल यादव और इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की देखरेख में गठित टीम एसआई संदीप, एएसआई जोगिंदर, कॉन्स्टेबल सचिन व विकास राठी, हेड कांस्टेबल प्रहलाद कांस्टेबल धनिष्ठ इलाके में गश्त कर रहे थे। तेलीवारा चौक पर गश्त करते समय उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति 2 सफेद प्लास्टिक की थैलियों (कट्टा) के साथ खड़ा है। पूछताछ करने पर बैग के अंदर पटाखे मिले। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद मशरुल निवासी खगडिय़ा, बिहार बताया पुलिस ने उसके पास से 103 किलो पटाखे बरामद किए पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा