हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन

-हैरी पॉटर में रूबियस हैग्रिड की निभाई थी भूमिका, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हॉलीवुड/- हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शुक्रवार रात एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर हॉलीवुड फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर में रूबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन हो गया है। अभिनेता ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। हैरी पॉटर के लिए मशहूर रॉबी ब्रिटिश सीरीज ’क्रैकर’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर थे। रॉबी के निधन ने इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

जेके राउलिंग ने ट्वीट कर जताया दुख
अभिनेता के निधन पर हैरी पॉटर की राइटर जेके राउलिंग ने भी ट्विटर पर दुख जाहिर करते हुए कोलट्रेन के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। राउलिंग ने लिखा, “कोलट्रेन एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।”

एक्टर की एजेंट का बयान
बेलिंडा की ओर से जारी बयान, ‘रॉबी एक शानदार और टैलेंटेड व्यक्ति थे। उन्हें तीन बार बेस्ट एक्टर के लिए बाफ्टा अवॉर्ड दिया गया था, जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया था। उन्हें ‘हैरी पॉटर’ की फिल्मों में हैग्रिड के किरदार के लिए दशकों तक लोग याद रखेंगे। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों के साथ ही बड़ों के दिलों अपनी अलग जगह बनाई थी।
             बता दे कि रॉबी कोलट्रैन का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब रॉबी ने अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। इंडस्ट्री में मिली नाकामयाबी के बाद रॉबी क्लब में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया।कोलट्रैन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने फ्लैश गॉर्डन, ब्लैकएडर और कीप इट इन द फैमिली जैसे शोज में भी काम किया। इसके अलावा वह ए किक अप द एइटीज, द कॉमिक स्ट्रिप और अल्फ्रेस्को जैसे कॉमेडी शोज में भी नजर आए थे। साल 1993 और 2006 के बीच प्रसारित हुई जिमी मैकगवर्न की क्रैकर सीरीज में रॉबी एक असामाजिक आपराधिक मनोवैज्ञानिक के किरदार में नजर आए थे।
            इन सबके अलावा रॉबी को हैरी पॉटर में रुबियस हैग्रिड द जाइंट की भूमिका से काफी लोकप्रियता मिली। इस मशहूर फैंचाइजी की शुरुआत 2001 में हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरर्स स्टोन से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते थे। रॉबी कोलट्रैन का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox