
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैदराबाद/शिव कुमार यादव/- हैदराबाद गैंगरेप मामले में एआईएमआईएम विधायक के नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। बता दें कि हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को नाबालिग लड़की के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया था। केस में तीन आरोपियों का बैकग्राउंड सियासी रसूख वाला है। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले में सादुद्दीन मलिक एकमात्र बालिग आरोपी है।
हैदराबाद गैंगरेप केस से जुड़ी कुछ फोटो वायरल हुई थीं, जिसमें ।प्डप्ड के विधायक का बेटा भी घटनास्थल पर दिख रहा था। भाजपा विधायक रघुनंदन राव ने ये फोटो जारी कर विधायक के बेटे के इस केस में शामिल होने की बात कही थी। भाजपा विधायक राव ने कहा था कि पुलिस ने जल्दबाजी में एक नाबालिग आरोपी को क्लीन चिट दे दी है, जो ।प्डप्ड विधायक का बेटा है। उन्होंने कहा था कि उनके पास सबूत के तौर पर एक वीडियो है, जो बताता है कि इस पूरे मामले में विधायक का बेटा शामिल है। राव ने कहा कि नाबालिग को क्लीन चिट दे दी गई है, इसीलिए उन्हें सबूत जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने इस पूरे मामले में भाजपा के विधायक पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि रघुनंदन राव ने रेप विक्टिम और नाबालिग आरोपी की फोटो शेयर करके उनकी सुरक्षा से समझौता किया है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी