पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर अल कायदा की भारत में हमले की धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर अल कायदा की भारत में हमले की धमकी

-अल कायदा ने चिट्ठी में लिखा- दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले करेंगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में अब आतंकी संगठन अल कायदा भी कूद गया है। अल कायदा इन द सबकांटिनेंट ने चिट्ठी जारी कर भारत को धमकी दी है। चिट्ठी में दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है। इस चिट्ठी पर 6 जून 2022 की तारीख है। यह चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल है। अलकायदा ने चिट्ठी में लिखा है कि अगर हम अपने पैगंबर साहब के अपमान का बदला न ले सके तो हमारी मांएं हमें दोबारा नहीं देख सकें।
                अल कायदा ने लेटर में कहा कि कुछ दिन पहले हिंदुत्व के प्रचारक ने टीबी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म का अपमान किया था। उनके बयानों से दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची। अल कायदा ने आगे कहा कि हम पैगंबर के अपमान का बदला लेंगे। हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे, ताकि ऐसे लोगों को उड़ाया जा सके। दिल्ली, मुंबई, न्च् और गुजरात में भगवाधारियों का अंत करेंगे। वह न अपने घर में छुप पाएंगे और न ही सेना उन्हें बचा पाएगी।

एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वे बिना शर्त अपने बयान वापस लेती हैं। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
                इस मुद्दे पर पहले 57 मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (व्प्ब्) ने विरोध जताया और इसके बाद कुछ अरब देशों ने भारतीय उत्पादों का बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके साथ ही ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, न्।म्, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया, इंडोनेशिया, तुर्की, मलेशिया और पाकिस्तान ने भी बयान का विरोध किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox