
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/– पाकिस्तान में हिंदू व्यापारियों और उनके परिवार के सदस्यों के अपहरण के बढ़ते मामलों के विरोध में मंगलवार को भी सिंध प्रांत के शिकारपुर और काश्मोर जिलों में कारोबार पूरी तरह से बंद रहा। मुस्लिम व्यापारियों ने भी अपने हिंदू व्यापारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने कारोबार बंद रखे। इस बीच, समुदाय के साथ हो रही वारदातों के खिलाफ सोमवार से शुरू प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहे।

सिंध में अपहरण और अपराधियों को गिरफ्तार करने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की विफलता की निंदा करने के लिए काशमोर में हिंदू और मुस्लिम व्यापारियों द्वारा एक बड़ी विरोध रैली भी निकाली गई। हाल ही में 65 वर्षीय जगदीश कुमार खींची और 25 वर्षीय सागर कुमार पुत्र इंदर लाल के वीडियो उनके परिवार के सदस्यों को मिले। दोनों वीडियो में, पीड़ितों को उनके सिर पर हमला करने वाले हथियारों से पीटा जा रहा था। डाकुओं ने उनकी रिहाई के लिए 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपयों की मांग की थी। काशमोर में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने तीन अपहृत लोगों की बरामदगी की है।

हजीरा-गिलगित में बिजली बिलों के खिलाफ प्रदर्शन
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट जिला स्थित हजीरा क्षेत्र में सैकड़ों लोग बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया तथा अन्यायपूर्ण कर वृद्धि, बिजली कटौती के बावजूद बिलों में अभूतपूर्व वृद्धि और क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं के राज्य-निर्मित संकट के खिलाफ निराशा व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों के पूर्ण बंद के चलते क्षेत्र ठप हो गया। इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों ने पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान के लगभग पूरे क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ