हरियाणा सरकार को विनेश फोगाट ने बताया अपना फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सरकार को विनेश फोगाट ने बताया अपना फैसला

-सरकारी नौकरी, चार करोड़ नकद और प्लॉट में से एक अवॉर्ड चुनना था, भेजी चिट्ठी

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- अंतरराष्ट्रीय पहलवान व जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार के ऑफर के बाद अपना फैसला बताया है। उन्होने सरकार को अपनी मांग की चिट्ठी दी है। फोगाट ने चार करोड़ रुपये कैश प्राइज और प्लॉट दोनों की मांग की है।

हालांकि, सरकार की तरफ से विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में प्लॉट या सिल्वर मेडल की 4 करोड़ रूपये कैश प्राइज लेने के लिए ऑफर किया गया है। जिनमें से विनेश फोगाट को सिर्फ ऐ विकल्प चुनला है। लेकिन अब विनेश फोगाट की चिट्ठी पर सरकार की तरफ से अंतिम फैसला लिया जायेगा।

बता दें कि विनेश फोगाट ने विधानसभा में खुद को हरियाणा सरकार द्वारा कहने के बावजूद सिल्वर मेडल का कैश प्राइज नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। हालांकि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में पदक से चूक गई थी। अब हरियाणा सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी, 4 करोड़ रुपये नकद या प्लॉट का विकल्प दिया था। चूंकि विनेश विधायक बन चुकी हैं, ऐसे में सरकारी नौकरी का विकल्प उनके लिए नहीं था।

सरकार के पहले प्रस्ताव के मुताबिक विनेश चार करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार ले सकती हैं। दूसरा विकल्प प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी, और तीसरा प्रस्ताव एचएसवीपी का प्लॉट आवंटन शामिल है। अब विनेश को इनमें से एक विकल्प चुनना है। दरअसल विनेश विधायक बन चुकी हैं। ऐसे में उनके सामने नगद पुरस्कार व प्लाट का ही विकल्प मौजूद है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया था कि मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को प्रदेश की खेल नीति के तहत स्पेशल केस मानकर उन्हें लाभ देने को उनसे विकल्प लेने का निर्णय लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox