हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद INDIA में टूट, दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में AAP ने कांग्रेस से काटी कन्नी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद INDIA में टूट, दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में AAP ने कांग्रेस से काटी कन्नी

मानसी शर्मा/- हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद इसका सीधा असर दिल्ली की राजनीति पर पड़ता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि अगर गठबंधन में चुनाव लड़ा होता तो कांग्रेस को फायदा होता। इसलिए अद पार्टी ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी। यानी पार्टी अपने काम के दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी।

AAP का कांग्रेस के साथ गठबंधन

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘हम तो गठबंधन चाहते थे, हरियाणा में अगर गठबंधन हो जाता तो फायदा होता। हमें लगता है कि सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस को ही होता। चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर लगातार बातचीत हुई। अति आत्मविश्वास से भरी कांग्रेस को यह मंजूर नहीं था। नतीजे अब सामने हैं तो ऐसे में उनका पोस्टमार्टम करने की जरूरत नहीं है।”

दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आप

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है। उनका काम ही दिल्ली में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काफी है। पार्टी को किसी दूसरे दल के समर्थन या सहयोग की आवश्यकता नहीं है। जनता का सहयोग और समर्थन अरविंद केजरीवाल के साथ बना हुआ है और उनके लिए यही काफी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox