‘हरियाणा के साथ हुआ भेदभाव’ दीपेंद्र हुड्डा ने जताई कड़ी नाराजगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘हरियाणा के साथ हुआ भेदभाव’ दीपेंद्र हुड्डा ने जताई कड़ी नाराजगी

-केंद्रीय बजट से हरियाणा का नाम ही गायब

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के शाहाबाद में केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा। शाहाबाद में विधायक रामकरण काला के निवास पर उनके बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्रीय बजट में हरियाणा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नाम भले ही “नायब” है, लेकिन केंद्रीय बजट से हरियाणा का नाम ही गायब है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बजट में हरियाणा को न तो कोई बड़ी परियोजना मिली है और न ही मेट्रो, एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा या राष्ट्रीय स्तर के किसी संस्थान की सौगात दी गई है। इसके अलावा किसी नई रेल लाइन या आधारभूत ढांचे से जुड़ी बड़ी योजना का भी उल्लेख नहीं है, जो प्रदेश के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में सबसे ज्यादा जीएसटी और टोल टैक्स देने वाले राज्यों में शामिल है, इसके बावजूद बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं रखा गया। यह बेहद दुखद और निराशाजनक है। हुड्डा ने यह भी कहा कि खेलों में हरियाणा देश का नाम रोशन करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी बड़ी मेजबानी का अवसर भी प्रदेश को नहीं दिया गया और इस दिशा में भी हरियाणा का नाम बजट में नहीं आया। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर हरियाणा की अनदेखी की है और प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox