नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- रविवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री व नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत ने पपरावट रोड़ पर स्थित नजफगढ़ के श्मशान घाट का निरिक्षण दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री कैलाश गहलोत ने श्मशान घाट का दौरा कर जीर्णोद्धार के कार्य पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्होने जो कहा वह पूरा किया यानी हमे जो कहते है वह पूरा करते है। हम आश्वासन नही देते काम करके दिखाते है और मैं सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का आभारी हूं कि उन्होने नियत समय से पहले ही जीर्णोद्धार का काम पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया। इस मौके पर नजफगढ़, प्रेमनगर, न्यू रोशनपुरा की आरडब्ल्यूए व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्य के लिए मंत्री जी का आभार प्रकट किया।
निरिक्षण दौरे के दौरान मंत्री कैलाश गहलोत ने श्मशान घाट में बाकि बचे कार्यों को भी तुरंत पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि हम जनसेवा के लिए राज करने के लिए नही है। हमने एकबार फिर यह साबित कर दिया है कि आम आदमी की सरकार जनसेवा के कार्यों को गंभीरता से लेती है। हम वादे या आश्वासन नही देते सिर्फ काम करके दिखाते है।

नजफगढ़ की ऐसी अनेकों समस्याऐं जो पिछले काफी समय से परेशानी का कारण बनी हुई थी उन्हे हमने दूर किया है। हमने नजफगढ़ में जलभराव की समस्या को पूरी तरह से दूर कर दिया है। दो बारिशों में यह साबित हो गया है कि अब नजफगढ़ में जलभराव की समस्या इतिहास बन गई है। इस मौंके पर लोगों ने मंत्री जी का खुले दिल से स्वागत किया और उनका आभार जताया। वहीं श्मशान घाट के प्रबंधक महेश सिंधवानी ने मंत्री जी को श्मशान घाट में पुराने हाल की जगह नया हाल बनवाने व जनसुविधाऐ तथा पंडित आवास भवन को नवनिर्मित करवाने की अपील की। इस पर मंत्री जी ने अधिकारियों को यह काम करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मंत्री कैलाश गहलोत जी का महापंचायत की ओर से महेश सिंधवानी, कृष्ण कालरा, विनय कुमार, बिट्टू टक्कर, चन्द्रभान मित्तल, पवन पाराशर व अशोक मित्तल ने स्वागत व धन्यवाद किया।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा