-हनीप्रीत की डेरा सच्चा सौदा की गद्दी सौंपने की खबर पर लगाया विराम
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/शिव कुमार यादव/- हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी मिलने की चर्चा पर राम रहीम ने विराम लगाते हुए कहा कि भगवान ने उन्हे डेरे का गुरू बनाया है जिसे देखते हुए हम ही गुरू हैं और हम ही रहेंगे।
संगत को भेजे पत्र में राम रहीम ने लिखा कि वह अभी भी डेरा के प्रमुख है और आगे लिखा कि हम ही गुरु हैं और हम ही रहेंगे, किसी के बहकावे में मत आना। हालांकि हनीप्रीत को लेकर कुछ दिनों से डेरे की गद्दी सौंपने का मामला चर्चा में चला हुआ था। जिसपर रामरहीम को पत्र लिखकर जवाब देना पड़़ा। हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी सौंपने की सोशल मीडिया पर चल रहीं अफवाहों के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने डेरा के स्थापना दिवस पर एक बार फिर सुनारिया जेल से अनुयायियों के लिए पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा परमपिता परमात्मा जी ने हमें अपना गुरु बनाया था गुरु हैं और हम ही गुरु रहेंगे। किसी के बहकावे में मत आना, वचन सिर्फ गुरु और गुरु के ही होते हैं, बाकी सब की तो सिर्फ बातें होती हैं।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक