नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के पूर्व विधायक स्वगींय भरत सिंह की पुण्यतिथि पर पार्षद नीलत कृष्ण पहलवान ने भरत सिंह के प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी लोग अपने घर में ही अपने प्रिय नेता को श्रद्धाजंलि दें।
उन्होने कहा कि दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है जिसे देखते हुए स्वर्गीय भरत सिेह की श्रद्धाजंलि सभा के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। अतः आप सबसे निवेदन है कि अपने घरों में भी भरत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करें और सोशल मीडिया पर आप सभी तक अपना मैसेज भेंजे। उन्होने कहा कि भरत सिंह परिवार का मकसद आप सभी को कोरोना से सुरक्षित रखना है। आप सभी मास्क लगाये, दो गज की दूरी अपनाये और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें ताकि आप सभी सुरक्षित रह सके।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई