दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में शराब के शोकीनों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने स्वतंत्रता दिवस और जनमाष्टमी के मौके पर राजधानी में ड्राई डे का एलान किया है। 15 और 16 अगस्त को सभी शराब दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, होटल और क्लब बंद रहेंगे। एक्साइज विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह कदम राष्ट्रीय पर्व पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। एक्साइज विभाग के आदेश के मुताबिक, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को जनमाष्टमी के कारण शराब की बिक्री, सर्विंग और स्टोरेज पर पूरी रोक रहेगी। यह पाबंदी सभी रिटेल शराब दुकानों, बार, रेस्टोरेंट, होटल और क्लबों पर लागू होगी।

हालांकि, कुछ चुनिंदा होटल जो लाइसेंस प्राप्त हैं, वे अपने मेहमानों को कमरे में सर्व कर सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर नहीं। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल है।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा