मानसी शर्मा /- भारतीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की चाल अलग-अलग नजर आई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार, 26 सितंबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी ने नई ऊँचाई हासिल की। फिलहाल सोना ₹1,13,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,37,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड हो रही है।
सोना हुआ सस्ता
पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम शनिवार को कमजोर पड़े। 25 सितंबर की शाम 22 कैरेट सोना ₹1,03,828 प्रति 10 ग्राम था, जो 26 सितंबर की सुबह घटकर ₹1,03,782 पर आ गया। वहीं, MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर अक्टूबर डिलीवरी के गोल्ड फ्यूचर्स 0.34% बढ़त के साथ ₹1,13,015 पर बंद हुए। शुद्धता के आधार पर भी सोना थोड़ा सस्ता हुआ है।
चांदी ने मचाया धमाल
दूसरी ओर, चांदी ने आज बाजार में तेजी का नया इतिहास रच दिया। लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद चांदी ₹3,000 उछलकर ₹1,43,000 प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई। 100 ग्राम चांदी का भाव ₹14,300 हो गया, यानी ₹300 की बढ़ोतरी। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स 0.24% ऊपर बंद हुए और ₹1,37,387 तक पहुँचे।
विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी में यह उछाल इसके औद्योगिक इस्तेमाल और निवेश मांग के कारण आया है। इसके अलावा नवरात्रि जैसे त्योहारों में चांदी के बर्तन और सिक्कों की मांग भी तेजी को बढ़ावा दे रही है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन