सोनाली फोगाट मौत मामले में एक्शन में गोवा पुलिस, हत्या का मामला किया दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनाली फोगाट मौत मामले में एक्शन में गोवा पुलिस, हत्या का मामला किया दर्ज

-पीए सुधीर सांगवान व सुखविंदर वासी गिरफ्तार पणजी/गोवा/- बिग बॉस की प्रतियोगी और भाजपा

पणजी/गोवा/- बिग बॉस की प्रतियोगी और भाजपा नेता रह चुकीं सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक सोनाली का पीए सुधीर सागवान और दूसरा सुखविंदर वासी है। बताया जा रहा है कि सुधीर सागवान सोनाली फोगाट को अस्पताल ले गया था।
              सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ शिकायत की थी। गुरुवार को सोनाली के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। रिपोर्ट हैरान करने वाली थी। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। सोनाली के रिश्तेदार के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के बाद सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया था।

परिवारवालों को क्यों था सुधीर पर शक
सोनाली की मौत के बाद से ही उनके परिवार के लोग सुधीर सागवान पर ही शक कर रहे थे। गोवा पुलिस  ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि सुधीर ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिवार ने आरोप लगाए थे कि सुधीर सोनाली को नशा देता था और शारीरिक शोषण करता था। वह सोनाली को धमकी भी देता रहता था। परिवार का कहना है कि सोनाली की संपत्ति हड़पने के लिए उनके पीए ने ही हत्या की है।
              सोनाली के भाई ने बताया कि एक बार सोनाली ने कहा था कि सुधीर ने उन्हें खाने में खीर दी थी और इसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई थी। इस मामले में सुधीर ने सही जवाब नहीं दिया था। वहीं सोनाली के घर पर कई बार चोरी भी हुई थी जिसमें उनके जरूरी दस्तावेज चले गए। सुधीर के पास सोनाली के फोन तक रहता था। परिवार का आरोप है कि वह अपनी मर्जी से परिवार से भी बात नहीं कर पाती थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox