सैलून की आड़ में चल रहा था ड्रग तस्करी का धंधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सैलून की आड़ में चल रहा था ड्रग तस्करी का धंधा

- पुलिस ने 129 ग्राम हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन को पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/साउथ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- साउथ जिला दिल्ली की नारकोटिक्स टीम ने सैलून की आड़ में ड्रग तस्करी का रैकेट चला रहे एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 129 ग्राम हेरोइन व एक कार भी बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत 6 लाख रूपये के करीब बताई जा रही है। आरोपी की पहचान टेडी ओगबोरू के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                       इस संबंध में साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में लिप्त एक विदेशी नागरिक की संदिग्ध गतिविधि के संबंध में एक गुप्त सूचना नारकोटिक्स दस्ते की टीम को मिली. थी जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी विजेंद्र सिंह ने नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने लगभग 5.30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर उसके कब्जे से 129 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की गई है। आरोपी .किशनगढ़ में सैलून चलाता है और वहीं से ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान नाईजीरियन निवासी टेडी ओगबोरू के रूप में की है। वह पिछले साल 2014 में भारत आया था। फिलहाल नई दिल्ली के किशनगढ़ गांव में किराए के मकान में रह रहा है। आरोपी के पास से बरामद की गई कार उसकी गर्लफ्रेंड जैनफिर लेबिया, अर्जुन नगर के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी पेशे से संगीतकार है और दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न होटलों में स्टेज शो करता है। इसके अलावा किशनगढ़ के मोहल्ले में ही एक सैलूनप  भी चलाता है। जांच करने पर आरोपी वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox