सैफ अली खान  के हमलावर का नया वीडियो आया सामने , जूते-चप्पल चुराते दिखा चोर …

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सैफ अली खान  के हमलावर का नया वीडियो आया सामने , जूते-चप्पल चुराते दिखा चोर …

- संदिग्ध आरोपी की तलाश में पुलिस, बनाई 35 टीमें

मानसी शर्मा/-  एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी को हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस काफी अलर्ट है. हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 35 टीमें बनाया है. वहीं अब पुलिस को सैफ के घर हुए घटना के चार दिन पहले का एक CCTV फुटेज मिला है. इस वीडियो में संदिग्ध वर्सोवा में एक घर के अंदर शू रैक से जूते-चप्पल चोरी करते दिख रहा है. इस वीडियो में उसे सफेद रंग की शर्ट पहने देखा जा सकता है.

बता दें कि हमलावर ने 15 जनवरी की रात ढाई बजे सैफ अली खान  के घर में घुसकर उन पर धारदार चाकू से छह बार हमला किया था. इसमें एक्टर को छह चोटें आई थीं. सबसे गहरा जख्म रीढ़ की हड्डी के पास था. लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी करके सैफ अली खान की रीढ़ से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा भी निकाला है.

इस घटना कि सुचना मिलते ही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत ही जांच शुरू कर दिया और उसी दिन तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की एक टीम सैफ अली खान  के घर भी पहुंची थी और स्टाफ से भी पूछताछ किया. जहां पुलिस ने घटना वाले दिन (16 जनवरी) को एक आरोपी को पकड़ लिया था, वहीं दूसरा फरार है और उसकी पूरी मुस्तैदी के साथ खोज जारी है.

पहचान छुपाने के लिए बदला हुलिया, हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर खरीदा हेडफोन

सैफ अली खान के घर हुए इस घटना के कुछ ही घंटे बाद ही हमलावर की एक तस्वीर सामने आई थी और उनसे सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा गया था. कथित तौर पर वह पकड़े जाने से बचने के लिए अपना हुलिया बदलता नजर आय रहा था. इसके इलावा उनके 16 जनवरी की सुबह 8 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन के आसपास मंडराते देखा गया था. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दादर में कबूतरखाना क्षेत्र का दौरा किया और वहां से ‘इकरा’ नाम की एक मोबाइल दुकान से सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किया.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox