सीएम रेखा गुप्ता का निशाना — आप ने किए वादे, भाजपा ने निभाए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम रेखा गुप्ता का निशाना — आप ने किए वादे, भाजपा ने निभाए

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “1973 के बाद पहली बार किसी सरकार ने ये साहस किया हो कि खुलकर अभिभावकों के साथ खड़े हैं, कोई लुका-छिपी नहीं है। आम आदमी पार्टी सोच रही है कि ये क्या हुआ कि जो काम वे लोग नहीं कर पाए, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया।

मुख्यमंत्री ने रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार सरकार दिल्ली के अभिभावकों के साथ खड़ी है। बच्चों के भविष्य के लिए, उनके हित के लिए खुलकर खड़ी है। उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हमने जो एक्ट बनाया है, उसमें बच्चों के भविष्य के लिए पूरा लाभ मिलेगा और उनकी शिक्षा को लाभ मिलेगा। हर नियम इसी तरफ इशारा करता है कि शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो मान लीजिए कि आप सेवा क्षेत्र में हैं और समाज की सेवा कर रहे हैं। अगर आप यहां से पैसे कमाने का कोई जरिया खोजेंगे तो मुझे अफसोस है कि आपको दिल्ली में संसाधन नहीं मिल पाएंगे।

निजी स्कूल को रेखा गुप्ता का संदेश
रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर आप स्कूल खोलकर बैठे हैं तो आप बच्चो को अच्छी शिक्षा दीजिए और अपना घर चलाए। हमारे दिल्ली के बच्चे आगे बढ़े इसके लिए दिल्ली सरकार पूरी सुविधा देगी। दिल्ली सरकार इन बच्चों को सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी पूरी सुविधाएं मुहैया कराएगी। बेहतरीन सुविधाओं के साथ, हम दिल्ली के शिक्षा के बुनियादी ढाँचे का विकास करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox