सियासी बहस के बीच ’प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के पक्ष में आए बिग बी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सियासी बहस के बीच ’प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के पक्ष में आए बिग बी

-बिग बी ने इशारों-इशारों में दिया प्रेसिडेंट ऑफ भारत के पक्ष में संकेत -ट्वीट कर लिखा- ’भारत माता की जय’

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/– जी-20 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज में प्रेसिडेंट ऑफ भारत के नाम से दिये गये निमंत्रण पत्र पर देश के नाम को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। लेकिन बिग बी का इस बहस के बीच एक ट्वीव काफी चर्चा बटोर रहा है। देश में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को ’प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होने अपने ट्विट में भारत माता की जय लिखा है।

   देश को भारत और इंडिया! इन दोनों नामों से संबोधित किया जाता है। मगर, इन दिनों इन नामों पर जबर्दस्त सियासी बहस छिड़ी है। मुद्दा यह है कि देश का एक ही नाम रखा जाए और वह नाम हो-भारत। जी हां, बीते कई दिनों से ’संविधान’ से देश के ’इंडिया’ नाम को हटाए जाने की मांग उठ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भी संविधान से ’इंडिया’ के सफाए की तैयारी कर ली है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट होगा।

इशारों-इशारों में बिग बी ने दिया संकेत!
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, अक्सर वह अपनी थ्रोबैक तस्वीरें और कविताएं ही इस मंच पर ज्यादातर साझा करते हैं और राजनीतिक टिप्पणियों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। मगर हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। बिग बी ने कोई लंबा चौड़ा ट्वीट नहीं किया, सिर्फ लिखा है, ’भारत माता की जय।’ ट्वीट के बाईं तरफ उन्होंने तिरंगा झंडा का इमोजी बनाया है और दायीं तरफ लाल रंग के झंडे वाला इमोजी बनाया है।

यूजर्स दे रहे दिलचस्प प्रतिक्रिया
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को यूजर्स ’प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत।’ एक यूजर ने लिखा, ’आपको बीजेपी से टिकट मिलने वाला है क्या?’ एक यूजर ने लिखा, ’लगता है इन्हें भी इंडिया से नफरत है।’ एक यूजर ने कहा, ’क्या भारत में पेट्रोल सस्ता मिलेगा? इंडिया में महंगा है…।’ अन्य यूजर ने कहा, ’आज, अमिताभ बच्चन सर ने दिल खुश कर दिया!! भारत माता की जय…!!’
ज्ञनेपः विजय देवरकोंडा फिल्म की सफलता पर बांटेंगे ’खुशी’, कमाई से एक करोड़ रुपये देकर करेंगे 100 परिवारों की मदद

बुलाया गया विशेष सत्र
बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान सरकार कई खास बिल संसद में पेश कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत के संविधान से ’इंडिया’ शब्द को हटाना भी सरकार के एजेंडे में शामिल हो सकता है। इस बीच जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र को लेकर भी विवाद छिड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ’राष्ट्रपति भवन में नौ सितंबर को होने वाले जी-20 के डिनर के निमंत्रण पत्र में ’प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा है, जबकि इस पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा होना चाहिए’।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox