सिंधु जल संधि पर मिथुन चक्रवर्ती का पाकिस्तान को करारा जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिंधु जल संधि पर मिथुन चक्रवर्ती का पाकिस्तान को करारा जवाब

सिमरन मोरया/- अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार, 12 अगस्त को सिंधु जल संधि में बदलाव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत को दी गई चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की बातें करते रहेंगे और हमारी खुफिया एजेंसी सनक गई, तो एक के बाद एक ब्रह्मोस मिसाइलें चलेंगी। पाकिस्तान पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि हमने एक बांध बनाने का भी सोचा है, जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद, जब बांध खोला जाएगा तो सुनामी आ जाएगी। मिथुन ने साफ किया कि उनका पाकिस्तान के आम नागरिकों से कोई विरोध नहीं है, यह टिप्पणी उन्होंने सिर्फ बिलावल भुट्टो के लिए की है।

अभिनेता ने लगाया गंभीर आरोप

माना जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती की यह टिप्पणी, सिंध सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बिलावल भुट्टो की दी गई चेतावनी के एक दिन बाद आई है। उस कार्यक्रम में भुट्टो ने सिंधु नदी की धारा मोड़ने को पाकिस्तान के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता, खासकर सिंध पर हमला बताया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंधु नदी पर जल परियोजना को पाकिस्तान की जल सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया।

भुट्टो का बयान और भारत पर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा था कि अगर भारत सिंधु जल समझौते को बहाल नहीं करता, तो यह पाकिस्तान के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर सीधा हमला होगा। उन्होंने भारत पर पाकिस्तान को पानी न देने की साजिश का आरोप लगाया और दावा किया कि भारत की जल नीति आक्रामक है। भुट्टो ने यहां तक कहा कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान के लोग भारत का सामना करने में सक्षम हैं और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान सभी छह नदियों का पानी रोक सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox