साइमन हैरिस चुने गये आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साइमन हैरिस चुने गये आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

- 24 की उम्र बने थे सांसद

आयरलैंड/शिव कुमार यादव/- आयरलैंड में सांसद साइमन हैरिस को मंगलवार को संसद में मतदान के जरिए आयरलैंड का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। इस समय  वह 37 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। हैरिस ने आयरलैंड की तीन दलों की गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लियो वराडकर की जगह ली।
हैरिस पहली बार 24 साल की उम्र में संसद के लिए चुने गए थे और सोशल मीडिया पर संवाद करने के उनके शौक के कारण उन्हें टिकटॉक ताओसीच उपनाम दिया गया था, जिसका उच्चारण टीईए-शॉक के तौर पर किया जाता था।
वराडकर ने पिछले महीने चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। हैरिस, वराडकर की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। हैरिस मध्य-दक्षिणपंथी फाइन गेल पार्टी के प्रमुख के रूप में उनकी जगह लेने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।

साइमन हैरिस बने प्रधानमंत्री
आयरलैंड की संसद के निचले सदन डेल में सांसदों ने 69 के मुकाबले 88 वोट से हैरिस को ताओसीच या प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। डबलिन में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर एक समारोह में राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया।

सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध
हैरिस ने कहा कि आपने आज मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसका सम्मान करने के लिए मैं वह सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो मैं कर सकता हूं। ताओसीच के रूप में मैं सार्वजनिक जीवन में नए विचार, नयी ऊर्जा और नयी सहानुभूति लाना चाहता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox