नई दिल्ली/- रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। संसदीय आचार समिति टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मामले पर सुनवाई कर रही है। भाजपा सांसद और संसदीय आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा, गुरुवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के निलंबन की अर्जी लोकसभा अध्यक्ष को भेजेंगे।
रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। संसदीय आचार समिति टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मामले पर सुनवाई कर रही है। भाजपा सांसद और संसदीय आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा, गुरुवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के निलंबन की अर्जी लोकसभा अध्यक्ष को भेजेंगे। आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा, आज या कल में रिपोर्ट भेज दी जाएगी। उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
पैसे लेकर सवाल पूछने का पूरा मामला क्या है?
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में सवाल पूछने का आरोप है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को 15 अक्तूबर को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि महुआ द्वारा लोकसभा में हाल के दिनों तक पूछे गए 61 प्रश्नों में से 50 प्रश्न अदाणी समूह पर केंद्रित थे।
आरोप है कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी की ओर से अदाणी समूह पर निशाना साधने के लिए लोकसभा में सवाल पूछती थीं। उन्होंने दावा किया कि हीरानंदानी अलग-अलग स्थानों से एवं अधिकतर दुबई से सवाल पूछने के लिए मोइत्रा की ‘लॉगइन आईडी’ का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने आचार समिति के पास भेज दिया था।


More Stories
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत