सही अर्थों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं समाजवादी : राजनाथ सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सही अर्थों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं समाजवादी : राजनाथ सिंह

-कानपुर में एक जनसभा में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सपा पर साधा निशाना
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कानपुर/शिव कुमार यादव/- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवाद के नाम पर बनी एक पार्टी है जिसनें समजावाद छुआ तक नहीं है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही मायने में सच्चे समाजवादी हैं। राजनाथ सिंह ने बुधवार को कानपुर की कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक पार्टी समाजवादी पार्टी है, समाजवादी वो होता है, जो आम जनता के भय और भूख का समाधान कर सके, वही समाजवादी है। यह काम भारत की राजनीति में कोई कर रहा है तो वो हमारे भाई नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, सच्चे अर्थों में तो समाजवादी वो हैं।
                  उन्होंने कहा है कि जो कहा था वो हमने किया है, चुनावी घोषणा पत्र में जो भी डाला वो किया है। आपके भरोसे को आपके विश्वास को हम किसी भी कीमत में टूटने नहीं देंगे। वह बुधवार को कानपुर की कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।राजनाथ सिंह ने कहा कि अपराधियों के लिए बुलडोजर की व्यवस्था की गई है। कब्जे की जमीन पर पूंजीपतियों का आवास नहीं बल्कि गरीबों का घर बन रहा है।केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी का नाम लेकर विपक्षियों पर तंज कसा है कि सपा सरकार में यहां कट्टा बनता था, यूपी की धरती पर अब कोई माई का लाल कट्टा नहीं चला पाएगा और न बना पाएगा। यहां पर मिसाइल और तोप के गोले बनेंगे।
                   केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खोजी पत्रकार ने क्लेक्शान नामक अखबार में लिखा है, बड़ी संख्या में चीन की सेना के जवान मारे गए हैं। यहां पर राहुल गांधी और कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने ही देश को बदनाम करने पर आमादा हैं, अपने सेना के जवानों के शौर्य, सहास और पराक्रम पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश कर रही हैं। अब फैसला आपको को करना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इन्हें कैसे जवाब दिया जा सकता है।
             उन्होने कहा कि कोरोना का संकट पैदा हुआ था, इस संकट के बाद बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए, लाकडाउन में सब काम बंद हो गए। उस समय उन लोगों की चिंता करने का काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया, और आज 80 करोड़ लोगों को भारत के अंदर महीने में दो दो बार मुफ्त राशन मुहैय्या कराया जा रहा है। दुनिया के किसी देश में यह देखने को नहीं मिलेगा, जो आज हमारे भारत में प्रधानमंत्री जी ने किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox