नई दिल्ली/द्वारका/शिव कुमार यादव/- सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा, आदर्श अपार्टमेंट एवं पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सर्विस रोड को अचानक बंद किए जाने से आस पास के इलाके की सारी जनता परेशान हो रही है। राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी 100 मीटर की दूरी के लिए 3 से 4 किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है। जनता की परेशानी पर अब लोग मुखर होकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।

इस रोड के प्रस्तावित सुंदरीकरण के लिए क्षेत्रीय जनता द्वारा बाढ़ नियंत्रण विभाग को आवेदन किया गया था लेकिन विभाग ने इसे बंद कर दिया। जिससे पूरे इलाके की आवाजाही बंद हो गई है। मधु विहार, महावीर एनक्लेव, राजापुरी सहित कई इलाके के लोग कही भी आने-जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग कर रहे थे। इस बाबत आरडब्ल्यूए मधु विहार एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सभा बुलाई और रास्ते खुलवाने के लिए उपाय के बारे में विचार विमर्श किया गया।

इस संबंध में आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस रास्ते को तत्काल खुलवाया जाए ताकि लोगों का जन जीवन सामान्य हो सके।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज