नॉर्थ दिल्ली/नई दिल्ली/- दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना इलाके में चल रहे मदरसे में 12 साल के युवक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोहम्मद इसरार नाम के 24 वर्षीय आरोपी शिक्षक को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि राजधानी के उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मदरसे के एक मौलवी ने 12 साल के लड़के के साथ कुकर्म किया। मौलवी पर आरोप है कि लड़के को बेहोश करने के बाद उसके साथ कई बार कुकर्म किया। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद इसरार है और वह 24 साल का है। उसे यूपी के सहारनपुर से पुलिस ने पकड़ा है। अब पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है।


More Stories
बुकिंग नियमों में बदलाव — अब 45 दिन बाद ही होगा अगला सिलेंडर बुक
सुरहेड़ा गांव में 11 केवी बिजली लाइन को भूमिगत करने का शुभारंभ
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ विषय पर रोहिणी में भव्य सेमिनार आज, मुख्य वक्ता होंगी साध्वी ऋतंभरा
हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स में शुरू हुई प्रक्रिया
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें