सब्जी मंडी पुलिस ने अवैध कट्टे के साथ पकड़ा एक अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सब्जी मंडी पुलिस ने अवैध कट्टे के साथ पकड़ा एक अपराधी

-आरोपी से दो जिंदा कारतूस भी बरामद, पांच मामलों में रहा है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सब्जी मंडी थाने की तीस हजारी कोर्ट की पिकेट पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                       इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि सब्जी मंडी थाना पुलिस के कर्मचारियों को एसएचओ राजेन्द्र बिष्ट व एसीपी सदर नीरज कुमार के मार्ग दर्शन में खुफिया जानकारी विकसित करने और क्षेत्र में घूमने वाले सक्रिय अपराधियों के साथ-साथ संदिग्ध अजनबियों के बारे में जानकारी एकत्र करने और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने के लिए नियमित रूप से प्रेरित और जानकारी दी जा रही है। जिसके तहत 12 जुलाई को एसआई ललित कुमार, सिपाही प्रवीण व उत्सव ने एक बुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए तीस हजारी के खन्ना मार्केट के पुल मिठाई के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। आरोपी की पहचान विशाल पुत्र बंटी, निवासी ओल्ड चंद्रवाल, मजनू का टीला, दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विशाल आदतन अपराधी है और पूर्व में पीएस सिविल लाइंस में दर्ज डकैती, सेंधमारी और आबकारी अधिनियम के 05 आपराधिक मामलों में शामिल था। वह पीएस सिविल लाइंस का सक्रिय बीसी हैं। आरोपी ने खुलासा किया कि वह ड्रग एडिक्ट है और ड्रग की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध करता है। उसने आगे खुलासा किया कि वह 2-3 महीने पहले खजूरी खास रेड लाइट में एक इरफान नाम के शख्स से मिला था और उससे दो जिंदा कारतूस के साथ एक देशी पिस्तौल खरीदी थी। वह वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा था, लेकिन अलर्ट पेट्रोलिंग स्टाफ ने उसे दबोच लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox