सदन के बाद अब भाजपा-आप का सड़क पर टकराव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सदन के बाद अब भाजपा-आप का सड़क पर टकराव

-आप राजनिवास के बाहर तो भाजपा राजघाट पर कर रही प्रदर्शन

नई दिल्ली/- दिल्ली में शुक्रवार को नगर निगम के मेयर के चुनाव के दौरान सदन मनोनीत पार्षदों की शपथ को लेकर जो हाथापाई और हिंसक प्रदर्शन हुआ उसके विरोध में अब भाजपा व आप के कार्यकर्ता सड़कों पर अपना विरोध जता रहे है और एक दूसरे पर सदन की गरिमा को गिराने का आरोप लगा रहे है।
            शुक्रवार को सदन में मनोनीत पार्षदों की शपथ को लेकर जो हंगामा हुआ उसके विरोध में आज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उपराज्यपाल के आवास के बाहर प्रचंड प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आप नेता आतिशी, मंत्री राजकुमार आनंद, आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर की उम्मीदवार शैली ओबरॉय एवं अन्य नेता शामिल हुए। वहीं राजघाट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया और आप नेताओं के खिलाफ नारे लगाये। हालांकि सदन में हंगामें को लेकर भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा, लेखी व विघुड़ी ने आप के नेताओं को जिम्मेदार बताया था और यह भी कहा था कि आप के नेता बहुमत के बाद भी अपने आप को सुरक्षित नही समझ रहे है जिसकारण उन्होने सुनियोजित हंगामा किया। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उपराज्यपाल पर  मनमानी व सदन की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox