नई दिल्ली/नजफगढ़/सिमरन मोरया/- बाबा श्याम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बाबा की सेवा को समर्पित श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार द्वारा 55वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन विनोबा एन्क्लेव में समिति सदस्य रमेश सिंह के निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति संचालक शिव शंकर पंडित के मार्गदर्शन में हुई, जहां रमेश सिंह ने अपने परिवार सहित जोत प्रज्वलित कर संकीर्तन की शुरुआत की।


भजनों से गूंजा वातावरण
संकीर्तन में समिति अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध भजन प्रवाहक प्रमोद प्रेमी, शिव शंकर पंडित जी, शकुंतला शर्मा, रानी ठाकुर और खुशी सोलंकी ने अपने मधुर व भावपूर्ण भजनों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया। संगीतमय माहौल ने उपस्थित भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

विशेष अवसर पर केक काटकर मनाई खुशियाँ
कार्यक्रम के दौरान रमेश सिंह का जन्मदिन और उनकी पोत्री रिद्धि का जन्मदिन भी भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। केक काटकर सभी प्रेमियों में प्रसादस्वरूप वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से रिद्धि और समिति से नवनियुक्त सदस्यों—सुनील दहिया, मीना जांगड़ा और कृष्णा मिलन—को बाबा श्याम की छवि भेंट की गई।


भव्य श्रृंगार और प्रसादी की विशेष व्यवस्था
बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार सागर श्याम द्वारा संपन्न किया गया। संकीर्तन को संगीतमय बनाने में गणेश शाह ने साउंड सिस्टम संभाला और सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों का संचालन किया। कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई की ओर से स्वादिष्ट प्रसादी, 56 भोग और फल का वितरण किया गया।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा