शिकारपुर में टूटी सड़कों पर हंगामा , विधायक-सांसद से 15 दिन में समाधान की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिकारपुर में टूटी सड़कों पर हंगामा , विधायक-सांसद से 15 दिन में समाधान की मांग

नई दिल्ली/शिकारपुर/उमा सक्सेना/-  दिल्ली की मटियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिकारपुर गाँव की सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। यह समस्या केवल शिकारपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि झाटीकरा, घुमहेड़ा, झुरझुरी और रावता गाँव समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को परेशान कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जनसंवाद के बाद भी अधूरी रहीं उम्मीदें
गाँव के लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। ग्रामीण सोहन त्यागी ने बताया कि उस समय सड़कों को लेकर सकारात्मक बातें कही गईं, लेकिन जमीनी स्तर पर आज भी हालात जस के तस हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

पंचायत में उठी आवाज
वादों के पूरे न होने पर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर सामूहिक रूप से अपनी मांग रखी। पंचायत में उपस्थित लोगों ने विधायक और सांसद से साफ कहा कि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

रोजमर्रा की जिंदगी पर असर
जर्जर सड़कों के कारण न सिर्फ आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं, बल्कि स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और स्कूल बसों को भी गाँव में आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष तौर पर कठिनाई झेलनी पड़ती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox